सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डांगरडीह निवासी अफरोज अंसारी उम्र करीब 21 वर्षीय की विगत 4 महीने…

सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डांगरडीह निवासी अफरोज अंसारी उम्र करीब 21 वर्षीय की विगत 4 महीने पूर्व ईट- पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी. बीती रात कपाली पुलिस ने बड़ा साजिद उर्फ खेशखेश को जमशेदपुर के आजाद नगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड से गिरफ्तार कर लिया, जिसे गुरुवार सुबह न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बड़ा साजिद उर्फ खेशखेश जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड का रहने वाला है. उसका पहले भी अपराधिक इतिहास रहा है. इससे पहले कई बार वह जेल जा चुका है. कांड का संयुक्त अपराधकर्मी मोहम्मद फिरोज उर्फ जल्ला फिरोज को कपाली पुलिस पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *