आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान का संदेश लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र की ओर से रविवार को प्रभात फेरी निकाली गयी, जो शहर के सभी प्रमुख स्थलों का भ्रमण करते हुए शहरवासियों को हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. इस संबंध में जमशेदपुर अक्षेस के कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार ने शहरवासियों से आजादी का अमृत महोत्सव पूरे जोश के साथ मनाने और हर घर तिरंगा फहराने के साथ शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की. प्रभात फेरी के दौरान लोग हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय का नारा लगाते रहे. इस प्रभात फेरी में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई कर्मियों के साथ संवेदक और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया.
