खुंटपानी में विश्व स्तानपन दिवस मनाया गया, प्रमुख व बीडीओ हुए शामिल

Spread the love


खूंटपानी प्रखंड में प्लान इंडिया द्वारा आयोजित मटको बेड़ा पंचायत के प्रखंड परिसर आगनबाड़ी में राष्ट्रीय स्तनपान सप्ताह मनाया गया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि मां का स्तनपान ही सर्वोच्च होता है। मां का स्तनपान में वह शक्ति है जो सभी बीमारी से लड़ने में सक्षम होती है। उन्होंने कहा कि मां के पहले दूध से मिलता है कोलोस्ट्रम। कोलोस्ट्रम स्तन ग्रंथियों द्वारा उत्पादित पहला मोटा दूध होता है। स्तनपान के बारे में आज भी काफी संख्या में माताओं में पर्याप्त जानकारी का अभाव देखा जा रहा है। इस कारण बच्चों को पर्याप्त मात्रा में मां का दूध नहीं मिल पाता है। इससे बच्चों में कई प्रकार की समस्याएं विशेष रूप से कुपोषण जैसे घातक परेशानियां देखने को मिलती है। जिन्हें स्तनपान को बढ़ावा देकर ही रोका जा सकता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि पूरे विश्व में मां की जगह कोई नहीं ले सकता है। उन्होंने कहा कि मां का दूध शिशुओं का सर्वोत्तम एवं संपूर्ण आहार है। जिसका कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है। इससे बच्चे एवं मां में भावनात्मक जुड़ाव पैदा होता है और बच्चे का सर्वांगीण विकास होता है। मां बनना एक बहुत सुखद एहसास होता है, लेकिन इसके साथ ही कई जिम्मेदारियां भी आती है। बच्चे के होने के बाद मां को हर चीज का ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन स्तनपान का खास ध्यान रखना पड़ता है, मां के दूध में कोई हम पोषक तत्व होते हैं और इससे बच्चा तेजी से विकास कर पाता है। इसके बाद स्थानीय रूप से उपलब्ध सब्जियों और अनाज का प्रदर्शन किया गया ।मौके पर जिला संसाधन सुश्री रेखा नायक,प्रखंड संसाधन अंकित कुमार,आंगनबाड़ी सेविका सुनीता महली,महिला पर्वेक्षक प्रीति कुमारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *