आगामी 8 अगस्त यानि कल जमशेदपुर मे झारखण्ड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस को झामुमो जिला समिति भव्य रूप से मनाएगी

आगामी 8 अगस्त यानि कल जमशेदपुर मे झारखण्ड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस को झामुमो जिला समिति भव्य रूप से मनाएगी, जिसमे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिरकत करेंगे.
इसके तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु झामुमो के चार विधायकों के उपस्थिति मे जिला कमिटी एवं प्रदेश कमिटी के नेताओं ने एक बैठक परीसदन मे किया, जहाँ विधायक सह जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन, विधायक समीर मोहंती, विधायक संजीव सरदार एवं विधायिका सविता महतो मौजूद रही. जिला अध्यक्ष विधायक रामदास सोरेन ने इस दौरान कहा की वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस को झामुमो भव्य रूप से मनाएगी, राज्य के मुख्यमंत्री इस श्रद्धांजलि सभा मे शामिल होंगे, ओर सभी मिलकर वीर शहीद को नमन करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *