जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना पुलिस ने अमित सिंह उर्फ दारा की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बागबेड़ा लाल बिल्डिंग निवासी अनूप चक्रवर्ती उर्फ अनूप बंगाली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना पुलिस ने अमित सिंह उर्फ दारा की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बागबेड़ा लाल बिल्डिंग निवासी अनूप चक्रवर्ती उर्फ अनूप बंगाली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने उसके पास से मैगजीन सहित एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किया है. अनूप चक्रवर्ती उर्फ अनूप बंगाली के खिलाफ पूर्व से ही बिष्टुपुर, बागबेड़ा, जुगसलाई एवं चांडिल रेल थाने सहित अन्य थाना क्षेत्रों में कुल 9 मुकदमे पहले से ही लंबित है. इस घटना में मुख्य शूटर अनूप बंगाली ही था, जिसको पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से गिरफ्तार किया गया है. पिस्तौल को बर्मामाइंस से ही बरामद किया गया है. पकड़े गये अनूप बंगाली ने कहा कि अपने सहयोगी के साथ बर्मामाइंस स्थित बिनोवा भावे आश्रम के पास शराब पी रहा था. वे लोग छोटू सोनू और भाई सन्नी के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद छोटू पासवान के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देने के लिए गये हुए थे. बताया जाता है कि उस वक्त मौजूद छोटू को गोली मारने के उद्देश्य से फायरिंग की गयी थी. लेकिन यह गोली अमित सिंह को जाकर लग गयी, जिसके बाद वह घायल हो गया. उसको घायल हालत में टीएमएच ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में अमित की मौत हो गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *