जमशेदपुर: मानगो नगर निगम के समक्ष कांग्रेस नेता सोहैल खान के नेतृत्व में क्षेत्र की समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने की मांग के साथ किया गया प्रदर्शन

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम के समक्ष कांग्रेस नेता सोहैल खान के नेतृत्व में क्षेत्र की समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने की मांग के साथ किया गया प्रदर्शन। इस दौरान कांग्रेस नेता सोहेल खान के द्वारा कहा गया कि गांधी मैदान में कचरे का अंबार लगा हुआ है साथ ही कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी है। मानगो नगर निगम के पदाधिकारियों को कई बार सूचना देने के बावजूद समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर 1 हफ्ते के अंदर समस्याओं का निदान नहीं किया जाता है तो मानगो नगर निगम में ताला मार दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *