जमशेदपुर: नाबालिग लड़की को लेके फरार होने के मामले में युवक को भेजा गया जेल। घटना के संबंध में बताया गया की युवक का नाम राजीव कुमार रजक है। वह नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया था। लड़की पुरुलिया की रहने वाली है और उसकी नानी घर आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड में स्थित है। लड़की के परिजनों द्वारा आजादनगर थाना में मामला दर्ज कराया गया जिसके बाद दबाव में आकर लड़का लड़की ने आत्मसमर्पण कर दिया।