(जिला ब्यूरो चीफ:- सुमन मोदक)
सरायकेला: अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह के महानायक वीर सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर भाजपा नगर कमेटी की ओर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया. इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री चौधरी ने हूल क्रांति को याद करते हुए कहा कि भोगनाडीह गांव के चुन्नी मरांडी के चार बेटों सिद्धो, कान्हो, चांद और भैरव ने अंग्रेजो की मालगुजारी, महाजनी प्रथा और चौतरफा अत्याचार के खिलाफ 30 जून 1855 को समस्त संथाल में डुगडुगी पीटकर विद्रोह का एलान किया था। आज हम सबों को झारखंड के रणबांकुरे सिद्धो-कान्हों के साथ हूल दिवस पर तमाम संथाल विद्रोह के हर एक सिपाही के संघर्ष, गाथा और उनके बलिदान को याद करने का खास दिन है। हूल क्रांति के यादगार दिवस पर हम शहीद सेना एवं सेना नायकों को नमन करते हैं। इस अवसर पर सरायकेला भाजपा नगर अध्यक्ष बद्रीनारायण दरोगा, पूर्व नगर अध्यक्ष ललन सिंह, भाजपा नेत्री रुपा पती, कृष्णा राना, अविनाश महामंत्री, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मंटू आचार्य, विकास दरोगा भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विजू दत्ता एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे!