आदित्यपुर: बेखौफ अपराधियों ने ईचागढ़ के पूर्व विधायक मलखान सिंह के साले कन्हैया सिंह की गोली मारकर हत्या

सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हत्याओं का सिलसिला जारी है. बुधवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने ईचागढ़ के पूर्व विधायक मलखान सिंह के साले कन्हैया सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि 3 की संख्या में अपराधी हरिओम नगर रोड नंबर 5 कन्हैया सिंह के फ्लैट में पहुंचे उन्हें घर से बुलाया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. गोली कन्हैया सिंह के सर पर लगी. जिन्हें आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए. वहीं घटना के बाद परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल है. फिलहाल इस संबंध में कोई कुछ भी बताने से बचते नजर आए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *