जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना छेत्र अंतर्गत महिला के गले से सोने की चेन की लूट

Spread the love

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना छेत्र अंतर्गत सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन लूटकर ले गए हैं। घटना सोमवार शाम 4:00 बजे की है। बताते हैं कि पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी के सहारे आरोपियों की तलाश में जुट गई है। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है। महिला रिटायर्ड कर्नल की पत्नी है। रिटायर्ड कर्नल अपनी पत्नी के साथ मद्रासी होटल में खाना खाने आए थे। इसके बाद दोनों पैदल ही कार की तरफ जा रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। नटराज होटल से पहले बाइक सवार बदमाश महिला के सामने पहुंचे और गले से चेन छीनकर बिष्टुपुर गोल चक्कर की तरफ से फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *