जमशेदपुर: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 पुड़िया ब्राउन शुगर और देशी पिस्टल के साथ महिला को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापामारी कर 20 पुड़िया ब्राउन शुगर और देशी पिस्टल के साथ युवती को गिरफ्तार कर भेजा जेल। इस संबंध में सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि 24 जून को प्रातः समय करीब 11:00 बजे सूचना मिली कि सीतारामडेरा थाना अंतर्गत महिमा रेसीडेन्सी भालूबासा के तीसरे तल्ले में एक महिला ब्राउन सुगर की खरीद बिक्री कर रही है, जिसके विरूद्ध टीम गठित कर छापामारी किया गया जिसमें उस पलैट के किरायेदार महिला सलमा खातुन के पास से 20 (बीस) पुड़िया ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ जिसका वजन 1.30 ग्राम, एक देशी लोडेड पिस्टल, 07 (सात) जिंदा गोली और घर के अलमीरा से नगद 6,00400 / (छः लाख चार सौ रूपये) और अलमीरा से सोने का आभूषण जिसका वजन 36.3 ग्राम, एक छोटा इलेक्ट्रोनिक तराजू एक सौ पर्केट छोटा काला कैरी बैग, तीन मोबाईल बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *