सरायकेला: मंडल कारा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

Spread the love

आज दिनांक 19 जून 2022 को स्थानीय मंडल कारा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जेल अदालत में कई बंदियों के द्वारा दिए गए आवेदन में कुल 23 मामलों पर विचार किया गया। आज के जेल अदालत में 04 मामलों का निष्पादन हुआ तथा 06 अभियुक्त मुक्त हुए। 02 मामला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तथा 02 मामला श्री अमित आकाश सिन्हा, न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से निष्पादित हुए। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमति मंजू कुमारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री कुमार क्रांति प्रसाद अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी श्री सुशील पिंगुआ, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, श्री अमित आकाश सिन्हा, सहायक अभियोजन अधिकारी श्री प्रवीण कुमार सिंह, स्थानीय कारागार के अधीक्षक श्रीमति हिमानी प्रिया , न्यायालय के कर्मी, कारागार के कर्मी और सुधारगृह के तमाम बंदी उपस्थित थे। सुधारगृह के बंदियों को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने उन्हें सुधार गृह में आत्ममंथन करने की बात कही और कहा कि इंसान कोई अच्छा या बुरा नहीं होता, उसके अंदर का गुण या अवगुण उसके अच्छाई और बुराई को बताता है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 436 ए, प्ली बारगेनिंग और विभिन्न अन्य कानूनों के बारे में भी जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा विधिक सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि अगर कोई कैदी जो गरीब है, महिला, अनुसूचित जाति जनजाति के लोग अपने मुकदमे के लड़ने के लिए बिल्कुल निशुल्क वकील और अन्य विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
रिपोर्टर;कांड्रा से दयाल लायक
मोबाइल नंबर-7903311340

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *