झारखण्ड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने जिला कांग्रेस के नव संकल्प कार्यशाला में खूँटी जिला पहुँचे

Spread the love

जितेन सार खूँटी


झारखण्ड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने जिला कांग्रेस के नव संकल्प कार्यशाला में खूँटी जिला पहुँचे। जहाँ कांग्रेस को मजबूत करने की बात कम और भाजपा पर वार ज्यादे किया गया। नगर भवन में आयोजित कार्यशाला में लगभग 50 लोगों के बीच बादल पत्रलेख ने कहा कि देश में जो भी बना है सूई से लेकर जहाज तक कांग्रेस ने बनाया है। कांग्रेस आज भले पीछे है लेकिन फिर से सबल बनाना है। खूँटी में कांग्रेस हमेशा पिछड़ती जा रही है।

उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस भारत देश को दिशा देने का काम किया है। जिसे भाजपा ने नाम बदल कर जनता के समक्ष रखा। कांग्रेस ने जब भारत में कम्प्यूटर को बढ़ावा देने के लिए आगे आया तो भाजपा बेरोजगार बनाने की बात कहकर जनता को बरगलाया था। लेकिन आज के दौर में कम्प्यूटर के कारण देश आगे बढ़ा है।
कार्यक्रम के बीच कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष सुशील सांगा को जिला परिषद् का सीट जीतने पर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम से बीच कर्रा प्रखण्ड अध्यक्ष प्रदीप देवघरिया ने कहा कि समाज में पार्टी काम के लिए जाने से पहले अपने को मजबूत बनाना आवश्यक है। और अभी सरकार में भी हैं तो योजनाओं को समाज के बीच रखने के लिए भी पार्टी सहयोग करे।

साथ ही कई कार्यकर्ताओं ने अपने ही संगठन के क्रियाकलाप पर सवाल ऊठा डाले। धरातलीय हकीकत पर चर्चा कर संगठन और व्यक्ति की मजबूती के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी भी जताते नजर में आयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *