जमशेदपुर: साकची गुरुद्वारा प्रधान चुनाव में कुल 1310 वोट हुए। चुनाव के नतीजे आने के बाद निशान सिंह को विजेता घोषित कर दिया गया। निशान सिंह ने 45 वोट के अंतर से जीत का परचम लहराया है। चुनाव के नतीजे के आने के बाद से ही आतिशबाजी जारी है और निशान के समर्थक जोश में झूम रहे है।