जमशेदपुर मे आत्महत्याओं का सिलसिला जारी, गुरुवार को सोनारी थाना क्षेत्र स्थित नर्स क्वार्टर में मनोज सिंह नामक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

जमशेदपुर मे आत्महत्याओं का सिलसिला जारी है. गुरुवार को सोनारी थाना क्षेत्र स्थित नर्स क्वार्टर में मनोज सिंह नामक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक शराब का आदी था, और सुबह से ही शराब पीने लग जाता था. आज सुबह उसकी पत्नी और बच्चे काम पर गए थे, इसी बीच उसने फांसी लगा ली. जबतक उसे उतारा जाता उसकी मौत हो चुकी थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *