सात जले हुए घायल मजदूरों से टीएमएच मिलने पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह

Spread the love

सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल थाना क्षेत्र के हुमिद -छोटालाखा स्थित बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड(वनराज स्टील प्लांट प्राइवेट लिमिटेड) कंपनी के फर्नेश में गुरुवार की शाम हुई ब्लास्ट की घटनावमें सात मजदूर घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है। घायलों में से एक मजदूर की हालत काफी गंभीर बताई का रही है। इधर घटना में घायल मजदूरों का कुशलक्षेम जानने ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह टीएमएच पहुंचे और यहां इलाज करा रहे सात घायल मजदूरों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और अस्पताल के चिकित्सकों से मजदूरों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने घायल मजदूरों के परिजनों से भी मिल कर घटना की पूरी जानकारी ली और घायल मजदूरों को हरसंभव मदद करने की बात रखी। उन्होंने मजदूरों और उनके परिवार के लोगों को आश्वस्त किया है कि वे कंपनी प्रबंधन से बातचीत कर घटना में घायल हुए मजदूरों को मुआवजा समेत तमाम सुविधा दिलाने का कार्य करेंगे। टीएमएच में इलाजरत मजदूरों ने भी पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह को घटना की विस्तृत जानकारी दी। मजदूरों ने पूर्व विधायक को बताया कि गर्म डस्ट से साफ-सफाई कार्य रहे सात मजदूर गंभीर रुप से जल गए हैं। जिसमें एक मजदूर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जले हुए मजदूरों में मेघनाथ लायक, जितेंद्र लायक, सुदर्शन मछुआ, देव चरण सिंह सरदार, पुना मानकी, सुरेश सिंह सरदार नीमडीह निवासी जो गंभीर रूप से जल गया है। बाकी जला हुआ मजदुर चांडिल निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *