जमशेदपुर 6 मार्च: बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर दिल्ली पदयात्रा के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय रघुवर दास से मिला बागबेड़ा महानगर विकास समिति

जमशेदपुर 6 मार्च: बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने की मांग को लेकर 21 मार्च से जमशेदपुर से दिल्ली पदयात्रा के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय रघुवर दास से जल आंदोलनकारी सुबोध झा, अध्यक्ष बागबेड़ा महानगर विकास समिति एवं संपूर्ण विकास समिति के छोटू राय मुर्मू को लेकर मिले।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय रघुवर दास जी ने कहा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव से बात कर जानकारी लेते हैं। और आप सभी मंगल या बुधवार को हम से संपर्क कर विस्तृत रिपोर्ट ले ले।
सुबोध झा की अगुवाई में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार से भी आंदोलनकारियों का एक जत्था मिला। श्री दिनेश कुमार ने आंदोलनकारियों को हर प्रकार की व्यवस्था एवं सहयोग करने का वादा किया। और दिनेश कुमार ने कहा बागबेड़ा में पानी की हो रही किल्लत को देखते हुए हमारे समाधान संस्था के माध्यम से बागबेड़ा में टैंकरों से पानी की व्यवस्था भी हम उपलब्ध कराएंगे। सुबोध झा छोट राय मुर्मू ने कहा अभी टैंकरों की आवश्यकता तत्काल नहीं है। 10 दिनों के बाद टैंकरों की आवश्यकता पड़ेगी हम सभी आपका सहयोग लेंगे। और भी कई समाजसेवियों से संपर्क किया गया माननीय रघुवर दास से मिलने वालों में सुबोध झा के साथ छोटे राय मुर्मू, कृष्णा चंद्र पात्रो ऋतु सिंह ,प्रभा हांसदा, सोनी देवी सुनीता शर्मा रुपेश शर्मा संतोष जायसवाल सपन दास एवं अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *