चांडिल। शुक्रवार को चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चालकबेड़ा मे स्वर्गीय नील माधव सिंह सरदार के श्राद्ध कर्म एवं कटिया के स्वर्गीय हरीपदो सिंह सरदार के श्राद्ध कर्म में चांडिल के जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश लायक शामिल हुए एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्राद्ध कर्म में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया। दोनों ही परिवार के लोगों को जिला पार्षद ने सुखा राशन देकर सहयोग किया। इस मौके पर जगदीश सरदार, उदय गोढ़, अशोक लायेक, रविंद्र सिंह सरदार, भीष्म देव सरदार सहित कई लोग उपस्थित थे।