जमशेदपुर: 7 जनवरी को हुई थी तिब्बत मार्केट के दुकानदारों की कोरोना जांच, सभी पाए गए पॉजिटिव, अब मार्केट को सील करने का आदेश


जमशेदपुर के गोलमुरी में लगने वाले तिब्बत मार्केट में भी कोरोना का कहर देखने को मिला है. यहां सभी दुकानकर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है जिसके बाद मार्केट को सील करने का आदेश जारी कर दिया गया है. गुरुवार को गोलमुरी सर्विलांस टीम के हेड पुलक मंडल अपनी टीम के साथ तिब्बत मार्केट को सील करने पहुंचे. पुलक मंडल ने बताया कि 7 जनवरी को सभी दुकानदारों का कोरोना टेस्ट किया गया था आज सभी का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया. एडीएम के आदेश के बाद वे मार्केट को सील करने पहुंचे है. जैसे ही सभी अपनी नेगेटिव रिपोर्ट ले आयेंगे वैसे ही फिर से मार्केट को खोल दिया जायेगा. इधर दुकानदारों का कहना है कि आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट 2 से 3 दिन में आ जाती है पर रिपोर्ट पांच दिनों बाद आई है वहीं सभी दुकानदार मास्क का उपयोग किया जाता है फिर भी उन्हे कोरोना पॉजिटिव बताया गया है. अब उनके पास काम को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *