झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व सांसद स्वर्गीय सुनील महतो के जन्म जयंती प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कदमा स्थित उनके आवास में मनाया गया

झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व सांसद स्वर्गीय सुनील महतो के जन्म जयंती प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कदमा स्थित उनके आवास में मनाया गया। मंगलवार को कदमों में आयोजित स्वर्गीय सुनील महतो के जन्मदिन के मौके पर इचागढ़ के विधायक सविता महतो सहित अन्य झामुमो के नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान सरकार के निर्देश पर कोरोना गाइडलाइन का पालन कटे हुए केक काटकर खुशियां मनाई गई। पूर्व सांसद सुमन महतो ने बताया स्वर्गीय सुनील महतो का जन्म जयंती काफी धूमधाम से मनाया जाता था लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीते 2 वर्षों से सादगी से मनाया जा रहा है। मौके पर मौजूद झामुमो नेताओं कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वर्गीय सुनील महतो को श्रद्धांजलि दी गई। विधायक सविता महतो के द्वारा केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गई। उन्होंने बताया आज ही के दिन ढिशुम गुरु शिबू सोरेन का भी जन्मदिन भी है। इचागढ़ के विधायक सविता महतो सहित झामुमो के नेता व कार्यकर्ता जन्मदिन के उपलक्ष में खुशियां मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *