जमशेदपुर शहर में मौसम के करवट बदलते ही तापमान में तेजी से गिरावट, सुबह से ही कुहासे की चपेट में पूरा शहर, वहीं तेज हवा और बारिश के साथ मौसम हुआ और भी सुहाना

जमशेदपुर शहर में मौसम के करवट बदलते ही तापमान में तेजी से गिरावट हुई, सुबह से ही कुहासे की चपेट में पूरा शहर लिपटा हुआ था, वहीं तेज हवा और बारिश के साथ मौसम और भी सुहाना हो गया, सुबह से कुहासे के बीच झमाझम बारिश मैं दिन में ही लोग वाहनों की लाइट जलाकर चलते हुए सड़कों पर दिखे, कहीं लोग इस बारिश और ठंड से ठिठुरते नजर आए तो वही डार्जिलिंग में तब्दील हुए जमशेदपुर शहर के लोगों ने मौसम का लुफ्त उठाया, कहीं लोग बारिश में छाता लेकर वैक्सीन का टीका लेने पहुंचे, तो कहीं लोग चाय और पकौड़ी खाकर मौसम का लुफ्त उठा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *