त्योहारों को लेकर एसएसपी ने किया चेकिंग प्वाइंटों का औचक निरीक्षण


जमशेदपुर आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों और चेक नाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मौजूदगी में एंटी क्राइम चेकिंग कराई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एसएसपी ने मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को अपराध नियंत्रण के लिए नियमित रूप से वाहन जांच और एंटी क्राइम चेकिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान आम जनता के साथ शालीनता से व्यवहार किया जाए और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क नजर रखने का भी निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *