SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग,आजाद समाज पार्टी ने उपयुक्त क़ो सौंपा ज्ञापन SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की सुरक्षा की मांग



जमशेदपुर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), झारखंड की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) एवं मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित निर्णयों तथा निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। पार्टी ने SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि SIR एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और संविधानसम्मत तरीके से संचालित की जानी चाहिए। पार्टी ने मांग की कि मतदाता सूची से किसी भी व्यक्ति का नाम हटाने अथवा अन्य कार्रवाई से पहले संबंधित मतदाता को उचित सूचना दी जाए और अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाए।
पार्टी ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली एवं निर्णय लेने की प्रक्रिया में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की भी मांग की। साथ ही SIR और मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े मामलों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग रखी गई।
ज्ञापन में मतदाताओं के मताधिकार एवं अन्य संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग से संबंधित ज्ञापन को उचित माध्यम से संबंधित उच्च अधिकारियों तक भेजने की मांग भी की गई।
आजाद समाज पार्टी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया में किसी भी पात्र मतदाता के अधिकार प्रभावित नहीं होने चाहिए और पूरी प्रक्रिया स्पष्ट नियमों एवं संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *