जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिती के अध्यक्ष अचिन्त्म गुप्ता एंव उनके सहयोगी कर रहें हैं लाखो का गवन- अरूण सिंह

जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिती के पूर्व सचिव एवं आजीवन सदस्य अरूण सिंह के नेतृत्व मे केन्द्रीय समिति से जुड़े अनेको सदस्यो ने जमशेदपुर के उपायुक्त महोदय से मुलाकात कर जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष अचिन्त्म गुप्ता एंव उनके सहयोगियो के द्वारा पंजीकृत संस्था मे लाखो रूपए गवन का आरोप लगया है और उपायुक्त महोदय से आग्रह किया है कि सक्षम अधिकारी से इसकी जांच कराए।
पूर्व सचिव अरूण सिंह ने बताया कि जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति निबंधन अधिनियम 21, 1960 वर्ष 2017/18 मे निबंधित किया गया है। समिती नियमावली कंडिका 12 के प्रावधाना अनुसार समिती का लेखा संधारण नियमित रूप से किया जाना है तथा प्रति वर्ष आम सभा के निर्यायानुसार पंजीकृत अंकेक्षण पदाधिकारी बहाल कर समिती का अंकेक्षण करना है।
जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिती के अध्यक्ष एंव महासचिव के द्वारा समिति का बैक एकाउंट का संचालन नही किया गया है और ना ही समिती का अंकेक्षण पंजीकृत अंकेक्षण पदाधिकारी से करया गया है।
प्रत्येक वर्ष समिती सदस्यो एंव दुर्गा पूजा के आयोजन कर्ताओ से लाखो रूपए का उगाही कर समिती के अध्यक्ष अचिन्त्म गुप्ता एंव उनके सहयोगी गवन कर रहें है। केन्द्रीय समिती पिछ्ले तीन वर्षो मे नये दुर्गा पूजा समिती के आयोजको से तीन हजार एवं शहर के सभी दुर्गा पूजा समिति से तीन सौ रूपए प्रती बर्ष वसूल रही है। जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिती ने 2026 के आम सभा मे जो अंकेक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया उसे किसी पंजीकृत अंकेक्षण पदाधिकारी से निरीक्षण नही करया है और प्रतिवेदन मे बैक ब्योरा भी गलत प्रस्तुत किया गया है। बैक मे जितने पैसे है उसे कम कर के अंकेक्षण प्रतिवेदन तैयार किया गया है।
इससे स्पष्ट होता हे कि केन्द्रीय समिती के अध्यक्ष अचिन्त्म गुप्ता पिछले तीन बर्षो अपने सहयोगियो के साथ मिलकर समिती का लाखो रूपए षड़यंत्र के तहत गवन कर रहें हैं।
अरूण सिंह ने उपायुक्त महोदय से कहा कि इस वर्ष अत्याधिक बरसात होने के कारण रोड की हालत खराब हो गई है दुर्गा पूजा स्थल गीला एंव फिसलन नूमा हो गया है। दुर्गा पूजा समितियो को स्लैग प्रचूर मात्रा मे उपलब्ध हो पाएगा या नही इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देनी चाहिए क्योकि पिछ्ले बर्ष स्लैग के लिए काफी परेशानी हुई थी।अगर दुर्गा पूजा के आयोजन कर्ताओ को पहले जानकारी मिल जाए की उनको कितना स्लैग कब तक मिलेगा या नही मिलेगा ताकि दूसरी वैकल्पिक व्यस्था पर विचार हो सके।
आज के प्रतिनिधिमंडल केन्द्रीय समिती के सलाहकार श्री राम नाथ सिंह, दिलजय बोस, महेश नन्द चौबे, रितिका श्रीवास्तव , विजय तिवारी, राजु सिंह, रणजीत सरकार शामिल थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *