सोनारी दुमुहानी में LPG टैंकर से गैस रिसाव, मची अफरा-तफरी; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Spread the love

जमशेदपुर के सोनारी दुमुहानी के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एलपीजी गैस से भरे एक टैंकर में अचानक गैस रिसाव शुरू हो गया। टैंकर चालक की नजर जैसे ही लीकेज पर पड़ी, उसने तत्काल वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और इसकी सूचना कंपनी प्रबंधन तथा पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी। कुछ ही देर में एलपीजी कंपनी के अधिकारी और तकनीकी टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने टैंकर से हो रहे गैस रिसाव को नियंत्रित कर स्थिति को सुरक्षित बनाया।
सोनारी थाना के पदाधिकारी ने बताया कियदि गैस रिसाव के दौरान किसी वाहन से निकली चिंगारी टैंकर के संपर्क में आ जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि चालक की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित दुर्घटना टल गई।
पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ओर से यातायात रोक दिया गया। बाद में कंपनी के अधिकारियों ने गैस रिसाव को बंद किया। स्थिति सामान्य होने के बाद टैंकर को कंपनी परिसर के लिए रवाना कर दिया गया। समय रहते उठाए गए कदमों के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *