
रामगढ़ में जंगली हाथी का आतंक..जंगली हाथी दो की संख्या में घरों और दुकानों को बना रहे निशान..डर के साए में जी रहे लोग..वन विभाग हाथी भागने में असफल..सांडी में दुकान और घर को क्या क्षतिग्रस्त..हाथी का शहरी क्षेत्र में विचरण का सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद..
रामगढ़ जिला में लगातार जंगली हाथी का आतंक देखने को मिल रहा है, रावण के विभिन्न वन क्षेत्र में जंगली हाथी विचरण कर रहे हैं, बीते रात आज सांडी वार्ड नंबर 1 और 2 में भी और टूटी झरना जाने वाला मार्ग में दुकान को भी नुकसान किया है, दुकान को पूरी तरीका से क्षतिग्रस्त कर दुकान में रखे सामान को भी हाथी के द्वारा चट कर गया है और बर्बाद भी किया है, जंगली हाथी का क्षेत्र में भ्रमण करने का सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है पूरी वारदात, किस कदर हाथी घरों के अंदर भी नुकसान पहुंचा रहा है जो सीसीटीवी में स्पष्ट देखा जा सकता है, शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोग डर के साया में जी रहे हैं, वन विभाग की कार्य प्रणाली पर लोग उठा रहे हैं सवाल..