मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सिमरन भाटिया ने जताया गहरा शोक

Spread the love

झारखंड सरकार के नगर विकास, उच्च व तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन मंत्री एवं गिरिडीह विधायक श्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद समाचार पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता सिमरन भाटिया ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

शोक संवेदना प्रकट करते हुए सिमरन भाटिया ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जी का अचानक चले जाना पार्टी, सरकार और गिरिडीह की जनता के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे युवाओं के प्रेरणास्रोत और कुशल मार्गदर्शक थे। उन्होंने संपूर्ण जीवन जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित कर दिया। भाटिया ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *