
जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी, सेवा आश्रम से अपहृत तीन वर्षीय आर्यन महानंद को पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया. बच्चे को पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से खड़गपुर स्टेशन के समीप से बरामद किया गया. मामले में आरोपी असलम खान को भी गिरफ्तार किया गया है. सिटी डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि 4 सितंबर को दिन के करीब 3 बजे समीर महानंद के तीन वर्षीय पुत्र आर्यन महानंद का अपहरण कर लिया गया था. कुंती महानंद की शिकायत पर बर्मामाइंस थाना में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई. तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने बच्चे का पीछा करते हुए पश्चिम बंगाल तक पहुंच बनाई और बंगाल पुलिस की मदद से खड़गपुर स्टेशन के पास आर्यन को सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने मामले में कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती निवासी 42 वर्षीय असलम खान को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार असलम खान पूर्व में इसका आपराधिक इतिहास रहा है यह बच्चा को चोरी करके मुंबई ले जा रहा था यह बच्चों को ले जाकर के वहां पर भेज दिया करता था