
झारखंड की राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित में स्थित एक ऑटोमोबाइल के सर्विस सेंटर (कार सर्विसिंग सेंटर )में रविवार की सुबह भीषण आग लगने की घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.
ऑटोमोबाइल के सर्विस सेंटर में लगी आग, देखते ही देखते इतनी तेजी से फैली और विकराल रूप धारण कर लिया जिसकी चपेट में आकर सर्विसिंग के लिए सेंटर में खड़ी करीब आधा दर्जन गाड़ियां इसकी चपेट में आकर जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं.
कार सर्विसिंग सेंटर में भीषण आगलगी की घटना के बाद अग्निशमन विभाग की दमकल टीम के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा काफी मशक्कत के बाद सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग पर आंशिक रूप से काबू पाया गया.
प्रारंभिक स्तर पर मिली जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण क्या है इसे लेकर अग्निशमन विभाग और पुलिस विभाग जांच में जुट गई है।