चौका में वाइन शॉप लूट की कोशिश नाकाम, दुकानदार की सूझबूझ से भागे नकाबपोश अपराधी

Spread the love

सरायकेला चौका थाना क्षेत्र के बंसा में बुधवार की रात तीन नकाबपोश अपराधी वाइन शॉप लूटने पहुंचे, लेकिन दुकानदार की सूझबूझ से उनका मंसूबा नाकाम हो गया. रात करीब 10:55 बजे तीनों अपराधियों ने दुकान का ग्रील खुलवाने के लिए संचालक धीरज कुमार सिंह को धमकाया. एक के पास कथित हथियार था, जबकि दो अन्य चाकूनुमा हथियार लिए थे. अपराधियों ने धीरज पर हथियार से वार भी किया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. लूट में सफल नहीं होने पर तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए. सूचना पर पहुंची चौका पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के जरिए अपराधियों की पहचान में जुटी है. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *