पूर्वी सिंहभूम शिक्षा प्रदर्शन में बना राज्य का नंबर-1 जिला

Spread the love


जमशेदपुर: शिक्षा के क्षेत्र में पूर्वी सिंहभूम जिले ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन परफॉर्मेंस रिव्यू (DEPR) की अगस्त 2026 की मासिक रिपोर्ट के 15वें संस्करण में पूर्वी सिंहभूम ने पूरे झारखंड के 24 जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
रिपोर्ट के अनुसार जिले ने अधिगम परिणामों (लर्निंग आउटकम्स), विद्यालयों के प्रभावी अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध डेटा रिपोर्टिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उच्च प्राथमिकता वाले संकेतकों और सक्षमकारी संकेतकों में संतुलित उपलब्धि के कारण जिले को राज्य में शीर्ष स्थान मिला है।
यह सफलता जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। रिपोर्ट में पूर्वी सिंहभूम की सुदृढ़ शैक्षणिक योजना, विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग और प्रशासनिक समन्वय की विशेष सराहना की गई है।
जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, प्रखंड एवं संकुल स्तर के पदाधिकारियों, विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों तथा शिक्षा से जुड़े सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हो सकी है।
जिले की इस सफलता को शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी उपलब्धि माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह सम्मान भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर और विद्यालयी व्यवस्था में और अधिक सुधार के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगा। पूर्वी सिंहभूम का राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे जिले के शिक्षा परिवार के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *