छात्र आंदोलन के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास, 10 अगस्त को विधानसभा मार्च में होंगे शामिल

Spread the love

रांची JLKM सुप्रीमो और डुमरी विधायक जयराम महतो JPSC और JSSC में भ्रष्टाचार के खिलाफ जयपाल सिंह स्टेडियम में चल रहे छात्रों के आंदोलन एवं उनके मांगों के समर्थन में रविवार को पुराने विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठे हैं। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
जयराम महतो ने कहा कि छात्र लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करना चाहिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा मार्च में वह स्वयं भी शामिल होंगे। उनकी पार्टी ने भी छात्रों के विधानसभा मार्च को समर्थन देने का ऐलान किया है।जयराम महतो के उपवास और विधानसभा मार्च में शामिल होने के ऐलान से छात्र आंदोलन को समर्थन दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *