
झारखंड की कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गयी है,
एनकाउंटर की घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, साहिबगंज जेल से धनबाद शिफ्ट करने के दौरान रविवार की रात जामताड़ा जिला में एनकाउंटर में उसे ढेर किया गया है.
गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को रविवार को साहिबगंज जेल से धनबाद जेल शिफ्ट किया जाना था. इसी दौरान उसे कैदी वैन में बैठाकर जामताड़ा के रास्ते धनबाद ले जाया जा रहा था. जैसे ही जामताड़ा जिला की सीमा में कैदी वैन पहुंची ,उसी दौरान गंगातेर सुजीत सिन्हा के द्वारा टॉयलेट जाने के बहाने कैदी वाहन को रुकवाया और , टॉयलेट के लिए कैदी वाहन से उतरने के दौरान गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के द्वारा कैदी वाहन में मौजूद एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन कर फायरिंग करने लगा,
उसी दौरान मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों के द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा मौके पर ही मारा गया.