₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के गिरफ्तार होने की सूचना मोछू उर्फ शौरभ भी दबोचा गया

नक्सलमुक्त झारखंड बनाने के उद्देश्य से सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में, झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को मिली बड़ी सफलता ……

मिल रही जानकारी के मुताबिक 01 करोड़ के ईनामी , भाकपा माओवादी के शीर्ष पॉलिट ब्यूरो सदस्य कुख्यात नक्सली मिशिर बेसरा को गिरफ्तार कर लिया गया है.
उसके साथ मोछू उर्फ शौरभ उर्फ गौरव तथा दो ग्रामीणों को भी गिरिडीह-धनबाद सीमावर्ती इलाके से गिरफ्तार किया गया है,

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां के द्वारा एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा संहित अन्य से पूछताछ कर रही हैं.।
हालांकि अब तक इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दे कि आज ( 28 जुलाई )को झारखंड पुलिस मुख्यालय में 16 नक्सलियों का आत्म समर्पण हुआ है,, इससे पहले 21मई को 27 नक्सलियों का एक साथ आत्म समर्पण हुआ था…..
ऐसे में जल्द ही झारखंड के नक्सलमुक्त होने का सुरक्षा बलों का दवा अब पुख्ता होता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *