जमशेदपुर: परसुडीह के कलियाडीह कैनाल में मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love


जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित कलियाडीह कैनाल में रविवार सुबह एक लगभग 34 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने कैनाल में शव को पानी में तैरते देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त और परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार महिला का शव नग्न अवस्था में कैनाल में तैर रहा था। उसके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। शव की स्थिति को देखकर आसपास के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। कुछ लोगों का कहना है कि महिला के साथ किसी अप्रिय घटना के बाद शव को कैनाल में फेंका गया हो सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
लॉ इन ऑर्डर डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि एक महिला का बॉडी मिला है और इसकी हर पहलू की जांच की जा रही हैसभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया आशंका है कि महिला की नहाने के दौरान डूबने से मौत हुई होगी और शव बहकर यहां पहुंचा हो सकता है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतका के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल परसुडीह थाना से संपर्क करें, ताकि उसकी पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *