धनबाद के चाइना मार्केट में कॉस्मेटिक दुकान से चोरी, दो महिलाएं रंगे हाथ गिरफ्तार

Spread the love

लगातार हो रही चोरी से सतर्क दुकानदार ने सीसीटीवी की मदद से दोनों महिलाओं को पकड़ा पुलिस गिरोह से जुड़े होने के एंगल पर भी कर रही जांच

धनबाद के हीरापुर स्थित चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक दुकान से चोरी करती दो महिलाओं को दुकानदार और कर्मचारियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मामला धनबाद थाना क्षेत्र के हीरापुर स्थित चाइना मार्केट का है। दुकान संचालक विकी कुमार के अनुसार, पिछले दो-तीन दिनों से उनकी दुकान से लगातार कॉस्मेटिक सामान गायब हो रहे थे। संदेह होने पर उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें दो महिलाएं चोरी करती हुई दिखाई दीं।

रविवार को जब दोनों महिलाएं फिर से दुकान पर पहुंचीं तो दुकानदार और कर्मचारियों ने उन पर नजर रखी। जैसे ही उन्होंने सामान चोरी करने की कोशिश की, दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। इसके बाद तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई।

दुकानदार ने पहले की चोरी से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं वे किसी संगठित चोरी गिरोह का हिस्सा तो नहीं हैं। मामले की जांच जारी है।
विक्की कुमार – दुकान मालिक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *