जमशेदपुर में लगातार बारिश से बदला मौसम, 9 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी

Spread the love

जमशेदपुर मे लगातार बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम सुहाना होने के साथ-साथ कई इलाकों में तेज बारिश के कारण जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।
9 जुलाई तक झारखंड में येलो अलर्ट, लगातार बारिश से मौसम हुआ सुहाना
। झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक राज्य के कई जिलों के लिए बारिश, वज्रपात और आकाशीय घटनाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज गर्जन, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले मैदानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के पास नहीं जाने की सलाह दी है।
लगातार हो रही बारिश से कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हुई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। किसानों के लिए यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है, क्योंकि इससे धान की रोपाई और खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिल रही है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *