पद्म भूषण से सम्मानित होने पर स्व. शिबू सोरेन को झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, भारत रत्न की उठी मांग

Spread the love

जमशेदपुर। झारखंड राज्य के जनक और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन को केंद्र सरकार द्वारा पद्म भूषण सम्मान दिए जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इसी उपलक्ष्य में जमशेदपुर स्थित झामुमो जनसंपर्क कार्यालय में जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य के गठन और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके योगदान को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान झारखंड की जनता की भावनाओं का सम्मान है। साथ ही उन्होंने मांग की कि स्वर्गीय शिबू सोरेन के ऐतिहासिक योगदान को देखते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से भी सम्मानित किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा सभी ने गुरुजी के विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने भी कहां की है झारखंड की जनता की सम्मान की बात है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *