भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में साकची गोलचक्कर पर श्रद्धांजलि सभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

Spread the love


जमशेदपुर। बिहार में भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर के बाद देशभर में विरोध और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर भूमिहार सेना युवा मोर्चा की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ईश्वर सिंह और अमरनाथ सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों एवं युवाओं ने भाग लिया।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने भरत तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि भरत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं और पूरे मामले की न्यायिक जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के खिलाफ आरोप हैं तो कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन किसी भी मामले में पारदर्शिता और निष्पक्षता आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने हाथों मेंतख्तियां लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में भी भरत तिवारी के समर्थन में विरोध प्रदर्शन और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
श्रद्धांजलि सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर न्याय की मांग दोहराई और कहा कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *