सासाराम में 321 महिला जवानों का पारण परेड समारोह संपन्न, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

Spread the love

सासाराम के बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस महिला बटालियन में 331 प्रशिक्षु महिला जवानों का पारण परेड समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 321 प्रशिक्षित महिला जवानों को प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। इस पारन परेड के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश उपस्थित रहे। रोहतास के एसपी रौशन कुमार तथा बीएसएपी महिला बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार भी इस दौरान शामिल हुए। बता दे कि रोहतास तथा बक्सर जिला की महिला जवानों ने इस परेड में बेहतर प्रदर्शन किया। इन लोगों को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर यह महिला जवान अब बिहार के आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत करेगी। शारीरिक से लेकर मानसिक रूप में यह तमाम महिला प्रशिक्षित जवान मजबूत हुई है। अनुशासन के साथ हथियार चलाना एवं दंगा नियंत्रण कैसे हो? इसको लेकर भी तमाम तरह के ट्रेनिंग दी गई है। अभी 321 प्रशिक्षित महिला जवान बिहार के विभिन्न स्थानों में अपनी योगदान देकर प्रदेश की सेवा में लग जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *