चांडिल में स्वर्णरेखा नदी में नहाने गया युवक डूबा, तलाश जारी

Spread the love

सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल के चौका थाना क्षेत्र स्थित जायदा मंदिर के समीप स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान एक युवक के डूब जाने से हड़कंप मच गया. घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय प्रेम कुमार अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया. घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई. नदी और आसपास के क्षेत्रों में काफी देर तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका. पुलिस द्वारा युवक की तलाश के लिए अभियान जारी रखा गया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि इलाके में शोक का माहौल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *