विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

Spread the love

जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार के जमशेदपुर वन प्रमंडल द्वारा “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली और प्रकृति के प्रति जागरूक करना है
यह आयोजन सोनारी स्थित वन भवन (साईं मंदिर के निकट) में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन तथा पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। आरसीसीएफ स्मिता पंकज ने बताया कि प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पदयात्रा निकाली और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं। जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस ग्रीनाथॉन के माध्यम से लोगों को प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *