जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू

Spread the love

जमशेदपुर में शुक्रवार अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज आंधी और काले बादलों के बीच शहर के विभिन्न इलाकों में जोरदार बारिश शुरू हो गई। तेज हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं कई जगहों पर सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं। वहीं बिजली आपूर्ति भी कुछ स्थानों पर प्रभावित होने की सूचना है। बारिश शुरू होते ही लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।
मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अचानक हुई बारिश से शहर का मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने पहले ही तेज हवा और बारिश की संभावना जताई थी। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *