डिमना रोड चेक पोस्ट के पास बिजली पोल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Spread the love

जमशेदपुर के डिमना रोड चेक पोस्ट के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे लगे एक बिजली के पोल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी गई। समय रहते आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *