
सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में हाइवा चालक और खलासी की दर्दनाक मौत हो गई। जब तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी।
चौक थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया किट्रेलर सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान हाइवा (संख्या JH05AN4390) तेज गति से पीछे से आई और सीधे ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक व खलासी बुरी तरह केबिन में फंस गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए Chandil Hospital भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। मृतका की पहचान अभी नहीं हो पाई है