
सरायकेला जिले में एक वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल है. वायरल वीडियो आरआईटी थाना अंतर्गत रेलवे अंडरग्राउंड के समीप अवैध रूप से रेलवे के जमीन पर बने दुकान में हाल ही में शिफ्ट हुए एक अंग्रेजी शराब दुकान की है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो बुधवार देर रात का है. शराब का ठेका राजद नेता वीरेंद्र यादव के नाम पर होने का दावा किया जा रहा है. वीडियो में राजद जिलाध्यक्ष बैजू यादव भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह शारब दुकानदार और शराबियों के बीच मारपीट और तोड़फोड़ चल रहा है. सबसे बड़ा सवाल उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन पर उठ रहा है कि कैसे रेलवे के जमीन पर शराब दुकान शिफ्ट करने का अनुमति दे दिया गया ? बता दें कि उक्त दुकान का लाइसेंस जागृति मैदान के समीप दिया गया था. करीब एक महीने पूर्व यह दुकान रेलवे अंडरग्राउंड ब्रिज के समीप रेलवे के अवैध जमीन पर बने दुकान में शिफ्ट किया गया है.