रजरप्पा ज्वेलरी डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दंपति समेत अब तक 9 गिरफ्तार।

Spread the love

रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर-रजरप्पा मोड़ स्थित शिव शंकर ज्वेलरी दुकान में 21 अप्रैल को हुई डकैती मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि पूर्व में गिरफ्तार किए गए 7 अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस टीम लगातार छापेमारी और जांच अभियान चला रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने रजरप्पा क्षेत्र से एक दंपति को दबोचा। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से सोना और चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

इस कार्रवाई के बाद अब तक डकैती और लूटकांड मामले में कुल 9 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं गिरफ्तार दंपति को पुलिस ने बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस टीम पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

मुकेश कुमार लुनायत, रामगढ़ एसपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *