जमशेदपुर में ‘आशा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस’ की भव्य लॉन्चिंग, कम फीस में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का दावा

Spread the love

जमशेदपुर में आशा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस की लॉन्चिंग सेरेमनी धूमधाम से आयोजित की गई। कार्यक्रम में डॉ अंसार पिता नासिक अंसार,डॉक्टर हसन इमाम मालिक इंटरनेशनल हैंडबॉल कोच एवं मैनेजर हेल्थ एंड वैलनेस टाटा स्टील, प्रोफेसर गौहर अज़ीज़ उर्दू डिपार्टमेंट करीम विटी कॉलेज,नीलोफर हुसैन पूर्व अध्यक्ष कैंडिडेट कपाली नगर परिषद, जेबा खान पूर्व मेयर कैंडिडेट मानगो नगर निगम, शकील असलम फाउंडर एंड डायरेक्ट राष्ट्रीय टेक्निकल इंस्टिट्यूट, मुफ्ती निशांत इमाम मस्जिद ए रहमान और इसके अलावा बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे जिन्हें बुके और शॉल देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर संस्थान के फाउंडर Nasik Ansar ने बताया कि यह इंस्टीट्यूशन खास तौर पर उन छात्रों के लिए शुरू किया गया है जो महंगी फीस के कारण competitive exams की तैयारी नहीं कर पाते। उनका उद्देश्य कम फीस में बेहतर कोचिंग देकर बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाना है।

फाउंडर ने कहा कि उनका संस्थान बाकी कोचिंग संस्थानों से अलग है, क्योंकि यहां कोटा, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों से अनुभवी शिक्षकों को जोड़ा गया है। साथ ही छात्रों को अपने शहर में रहकर, कम खर्च और माता-पिता की निगरानी में ही उच्च स्तर की तैयारी का मौका मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन बेहद ही खूबसूरत अंदाज में शाहिद रज़ा ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *