
चांडिल मुक्ति धाम की बदहाल स्थिति पर उपायुक्त से गुहार, शेड और पेवर ब्लॉक मरम्मत की म चांडिल डैम रोड़ स्थित बामणी नदी मुक्ति धाम की जर्जर स्थिति को लेकर श्री श्याम सेवा समिति चांडिल का प्रतिनिधिमंडल साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लगातार बारिश के कारण मुक्ति धाम का मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है और विधायक निधि से बना पीसीसी सड़क भी कमजोर होकर टूटने की स्थिति में पहुंच गया है। समिति ने यह भी बताया कि शवदाह के लिए बनाए गए दो शेड तथा पेवर ब्लॉक भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। प्रतिनिधिमंडल ने बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए एक अतिरिक्त शवदाह शेड निर्माण और सड़क मरम्मत की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में नवीन पसारी, अनिल जालान और आयुष पसारी शामिल थे। उपायुक्त ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।