साकची में निकली सांस्कृतिक प्रभात फेरी, छात्रों ने किया गुरुदेव को नमन

Spread the love

जमशेदपुर: राष्ट्रकवि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को साकची स्थित Tagore Academy School द्वारा भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर से निकली प्रभात फेरी में स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गुरुदेव के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।प्रभात फेरी के दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर रवींद्रनाथ टैगोर के विचारों एवं उनके साहित्यिक योगदान को याद करते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े नारों ने माहौल को प्रेरणादायक बना दिया।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर केवल एक महान कवि ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, शिक्षा और मानवता के प्रतीक थे। उनके जीवन और विचार आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से जोड़ना और समाज में शिक्षा एवं संस्कृति के महत्व को बढ़ावा देना है।इस आयोजन के माध्यम से शहरवासियों ने भी गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *